Justbundelkhand
खेल

देश के पहले हॉकी म्यूजियम का झांसी में सीएम योगी ने किया लोकार्पण

झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को झांसी में कचहरी चौराहे पर शिक्षा भवन परिसर में नवनिर्मित बहुमंजिला अत्याधुनिक पुस्तकालय भवन का लोकार्पण किया। यहां से मुख्यमंत्री रानी लक्ष्मीबाई पार्क पहुंचे। पार्क में मेजर ध्यानचंद की नवनिर्मित 25 फ़ीट ऊंची प्रतिमा का सीएम ने अनावरण किया।

इसके अलावा रानी लक्ष्मी बाई पार्क में स्मार्ट सिटी के माध्यम से तैयार किए गए देश के पहले हॉकी म्यूजियम का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ध्यानचंद स्टेडियम पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां विभिन्न विभागों की लगभग 2009 करोड़ रुपए की 100 योजनाओं और परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व ओलंपिक हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान करने के साथ ही हॉकी मैच का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान मेजर ध्यानचंद के पुत्र अशोक कुमार, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, केंद्र सरकार के राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related posts

नेशनल चंबल शूटिंग चैंपियनशिप का पूरा हुआ ट्रायल, पांच नदियों के संगम पर 16 और 17 जुलाई को होगी प्रतियोगिता

Just Bundelkhand

बुंदेलखंड में खेल मैदानों को हाईटेक सुविधाओं से लैस करने पर सरकार का जोर

Just Bundelkhand

झांसी में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय मल्लखम्ब प्रतियोगिता की शुरुआत

Just Bundelkhand

Leave a Comment